ताजा खबर

चलती ट्रेन में दहशत! दुर्ग के बदमाशों का तांडव, टीटीई का कॉलर पकड़ते ही मच गया हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चलती ट्रेन में दहशत! दुर्ग के बदमाशों का तांडव, टीटीई का कॉलर पकड़ते ही मच गया हड़कंप

शराब के नशे में धुत चार युवकों ने शालीमार एक्सप्रेस को बना दिया अराजकता का अड्डा, यात्रियों में फैली दहशत

डोंगरगढ़: चलती ट्रेन में यात्रियों की जान उस वक्त हलक में आ गई, जब शालीमार एक्सप्रेस में सवार दुर्ग जिले के चार बदमाशों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौच, धमकी और रौब दिखाने से शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने टीटीई से बदतमीजी करते हुए उसका कॉलर तक पकड़ लिया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी नागपुर से ट्रेन में सवार हुए थे और शुरू से ही शराब के नशे में धुत थे। ट्रेन में चढ़ते ही उन्होंने अन्य यात्रियों से उलझना शुरू कर दिया। बदमाशों की हरकतों से डर के मारे कई यात्री अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर होने लगे।

गोंदिया स्टेशन पहुंचने पर कुछ साहसी यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत ट्रेन के टीटीई से की। जब टीटीई ने आरोपियों से पूछताछ की तो वे और उग्र हो गए और उसके साथ भी अभद्रता करने लगे

स्थिति बिगड़ती देख टीटीई ने तत्काल रेलवे प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद योजना के तहत ट्रेन को डोंगरगढ़ स्टेशन पर रोका गया, जहां पहले से मौजूद जीआरपी पुलिस ने चारों बदमाशों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।

रेलवे और पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि चलती ट्रेन में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस घटना के बाद एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment