बलौदाबाजार: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जिले के ग्राम सकरी निवासी बृज बाई साहू ने बताया कि अब तक उन्हें 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल चुकी है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी-भाजी, राशन और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
बृज बाई साहू ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। 3 दिसंबर 2025 को मोहला-मानपुर जिले से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209565
Total views : 8249771