बालोद में बड़ा सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डौंडी के पास भीषण भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बालोद: जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डौंडी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा देर शाम उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क से कई फीट दूर जा गिरा।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पहले डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment