BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: 23,175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, आज बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: बिहार में द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025) के तहत 23,175 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 15 दिसंबर 2025 है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया में जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर लें, क्योंकि आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पदों का विवरण

BSSC इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति करेगा। पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) – 22,072 पद

  • क्लर्क/टाइपिस्ट – 4 पद

  • जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर – 534 पद

  • एनिमल हसबैंड्री हेल्पर – 549 पद

  • बेंच क्लर्क – 16 पद

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल onlinebssc.com/25interlevela/ पर जाएं।

  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।

  • लॉगिन कर शेष विवरण भरें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।

  • अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा अवसर है। इसलिए अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment