रायपुर: । रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निजी फार्म हाउस के बाउंसर अलक़ाब हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, वायरल हुआ वीडियो वर्ष 2023 का है, लेकिन हाल ही में इसके सार्वजनिक होने के बाद जांच शुरू की गई और कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में हुक्का पॉट, फ्लेवर सहित हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अजय शंकर पांडेय उर्फ अज्जू पांडेय, त्रिपाठी, बाउंसर मोनू, बाउंसर आदर्श सहित अन्य बाउंसर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि राज्य में हुक्का पॉट और हुक्का बार का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल था।
गौरतलब है कि जनता से रिश्ता पिछले 13 वर्षों से नशा कारोबार और तस्करों के खिलाफ लगातार रिपोर्टिंग करता आ रहा है, जिसके चलते प्रदेश में कई बड़े नशा तस्करों की गिरफ्तारी संभव हुई है। इस मामले में भी मीडिया की सक्रिय भूमिका के बाद पुलिस कार्रवाई सामने आई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154845
Total views : 8174899