सरगुजा के खलीबा जंगल में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
सरगुजा: जिले के खलीबा जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्राम सरपंच द्वारा दिए जाने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से एक मोबाइल फोन और बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 वर्ष), निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है।
बैग से युवक की तस्वीर और शराब बरामद
पुलिस ने बताया कि बैग की तलाशी के दौरान एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आत्महत्या या हत्या, हर पहलू से जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200860
Total views : 8238960