शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण, 15 दिसंबर को रायपुर में होगा भव्य आयोजन

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गत दिवस रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से नई पीढ़ी को अवगत कराना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के गौरव हैं और उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपने इतिहास और महापुरुषों के योगदान को जानना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सीएम साय ने जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती है, जो समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने में सहायक हों। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment