भाजपा को मिलेगा संगठनात्मक मजबूती का नया दौर नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पीएम मोदी की बधाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पीएम मोदी की बधाई, मेहनत और अनुभव की खुलकर की सराहना

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है और उनके संगठनात्मक कौशल की जमकर प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए नितिन नबीन को एक मेहनती, कर्मठ और अनुभवी संगठनकर्ता बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि नितिन नबीन युवा होने के साथ-साथ संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रखते हैं। विधायक और मंत्री के रूप में उनका रिकॉर्ड भी प्रभावशाली रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नबीन हमेशा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी शिद्दत से काम करते रहे हैं और उनका विनम्र स्वभाव तथा जमीनी स्तर पर जुड़ाव उन्हें एक अलग पहचान देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन अपनी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के दम पर आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक आधिकारिक बयान में दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा लिया गया है।

नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में भाजपा का अहम कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *