रोड पर तड़प रहे पति सलमान पर गोली चला उसे दर्दनाक मौत दी थी, शौहर संग ऐसी हैवानियत सुमायला ने क्यों की?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुजफ्फरनगरके छपार स्थितदिल्ली-देहरादून हाईवे पर कुछ महीने पहले एक युवक का शव पुलिस को मिला था. युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे 2 गोली मारी गई थी. मृतक की पहचान सलमान के तौर पर हुई थी.

सलमान मेरठ का रहने वाला था. अब सलमान हत्याकांड की मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. बता दें कि सलमान को और किसी ने नहीं बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी सुमायला ने मारा था. उसने ही अपने पति सलमान के कत्ल की साजिश रची थी.

पुलिस जांच में सामने आया था कि सलमान की पत्नी सुमायला का अवैध संबंध चल रहा था. सलमान इसका विरोध करता था. ऐसे में सुमायला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सलमान को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. पहली गोली सुमायला ने सलमान के ऊपर अपने प्रेमी से चलवाई. इसके बाद जब सलमान सड़क पर गिर गया और तड़पने लगा तो सुमायला ने दूसरी गोली खुद सलमान के ऊपर खुद चलाई और उसका कत्ल कर दिया.

पुलिस गिरफ्त में सुमायला- वीडियो वायरल

पुलिस सुमायला को खोज रही थी.

बता दें कि इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. मगर मुख्य आरोपी और सलमान की पत्नी सुमायला फरार चल रही थी. उसके ऊपर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी रखा था. पुलिस लगातार उसे खोज रही थी. इस मामले में पहले पकड़ गए आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी और पुलिस ने हाफ एनकाउंटर भी किया था. बता दें कि अब पुलिस ने सुमायला को दिल्ली से पकड़ लिया है. इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में भी पेश किया है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया, आरोपी महिला सुमायला को गिरफ्तार किया गया है. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी. गोली मारकर मर्डर किया था. इसके ऊपर 20 हजार का इनाम था. मामले में 2 आरोपी पहले से ही जेल के अंदर हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *