नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में तेजी से हो रहा विकास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में तेजी से हो रहा विकास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री— मूलभूत सुविधाओं का हो रहा व्यापक विस्तार

रायपुर, 13 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र अब सशक्त गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।


नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा रहा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, लेकिन माओवाद की समस्या प्रारंभ से ही विकास की राह में बड़ी बाधा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के कारण अब माओवाद के अंत की स्पष्ट समय-सीमा तय हो चुकी है।


403 गांवों तक पहुंच रहीं मूलभूत सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्ला नार योजना के दायरे को 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर कर दिया गया है। इसके माध्यम से 403 गांवों में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि माओवाद के कारण बंद पड़े स्कूल दोबारा खुल रहे हैं, सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है और अंदरूनी इलाकों को आवागमन से जोड़ा जा रहा है।


माओवाद मुक्त गांवों में योजनाओं का पूर्ण सेचुरेशन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माओवाद से मुक्त गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इन प्रयासों से विकास के प्रति आम जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने बस्तर ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी वर्ष और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा: डॉ. रमन सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर देश में एक नया इतिहास रच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और बस्तर पुनः खुशहाल बनेगा।


जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने भी संबोधित किया और बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी।
जगदलपुर विधायक किरण देव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, जबकि सांसद महेश कश्यप ने आभार व्यक्त किया।


बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सु लता उसेंडी, विधायक सर्व विक्रम उसेंडीनीलकंठ टेकामविनायक गोयलआशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष निवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमरजगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment