नवा रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक कल, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे होगी बैठक, सभी विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था
रायपुर।
छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जा रही है। बैठक रात्रि 8 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी। बैठक में शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
सूचना पत्र में कहा गया है कि बैठक विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बुलायी गई है और सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
बैठक के बाद सभी उपस्थित विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
विवरण:
-
दिनांक: 14/12/2025
-
दिन: रविवार
-
समय: रात्रि 08:00 बजे
-
स्थान: मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200528
Total views : 8238559