तेलघानी नाका चौक में रात को लूट, व्यापारी की बाइक ले गए बदमाश
राजस्थान के निवासी व्यापारी के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट, आरोपी फरार
रायपुर।
राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक पर गुरुवार रात एक व्यापारी की बाइक लूट ली गई। घटना में तीन अज्ञात बदमाश शामिल थे। पीड़ित व्यापारी राजस्थान के राजसमंद जिले के निवासी देवी लाल तेली हैं, जो रायपुर में आईस्क्रीम सप्लाई का काम करते हैं।
🔹 घटना का विवरण
-
11 दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे, देवी लाल अपने साथी आनंद कटरे के साथ रामनगर से घर लौट रहे थे।
-
जैसे ही वे गुढ़ियारी ओवरब्रिज से होकर तेलघानी नाका चौक पहुंचे, सामने से आने वाले वाहन के कारण बाइक रोकी।
-
तभी रेलवे स्टेशन की ओर से मोटरसाइकिल रिक्शा पर सवार तीन युवक पहुंचे और पीड़ित को गाली-गलौज करने लगे।
-
जब पीड़ित ने मना किया, तो रिक्शा चालक ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और अपने साथी से चाकू निकालकर धमकाया।
-
डर के मारे पीड़ित और उसका साथी दूर हट गए, इस दौरान पीछे बैठे युवक ने बाइक लेकर फरार हो गया।
🔹 पुलिस कार्रवाई
-
घटना के 24 घंटे बाद, गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-
आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200541
Total views : 8238580