ठंड से राहत के लिए इस जिले में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दुर्ग कलेक्टर ने शनिवार 13 दिसंबर से जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों की नई समय-सारणी लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों की पहली पाली की कक्षाएं अब सुबह 8 बजे से प्रारंभ होंगी, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से लगेंगी। प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण विशेष रूप से छोटे बच्चों और उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर के आदेश में उल्लेख किया गया है कि सुबह की शुरुआती घंटियों के समय ठंड अधिक होने से बच्चों के बीमार पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए स्कूलों की पाली में यह संशोधन किया गया है।g

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment