सांस लेना मुश्किल, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ीं
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया। सुबह कोहरे और धुंध के बीच राजधानी पर प्रदूषण की मोटी परत छाई रही। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी के 18 इलाके डार्क रेड जोन में
समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 387 था, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। राजधानी के करीब 18 इलाके डार्क रेड जोन में पहुंचे, जहां AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया।
सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर रहा, जहां AQI 443 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा विवेक विहार, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, रोहिणी और बवाना जैसे इलाकों में भी हालत बेहद खराब बनी हुई है।
दिल्ली के 11 सबसे प्रदूषित इलाके और AQI
| इलाका | AQI |
|---|---|
| विवेक विहार | 437 |
| आनंद विहार | 434 |
| जहांगीरपुरी | 439 |
| अशोक विहार | 431 |
| रोहिणी | 434 |
| DTU | 427 |
| नरेला | 425 |
| नेहरू नगर | 421 |
| सोनिया विहार | 427 |
| बवाना | 424 |
| चांदनी चौक | 412 |
रेड जोन में कई अन्य इलाके
दिल्ली के करीब 22 इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। जहरीली हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और अस्पतालों में सांस से जुड़ी शिकायतें बढ़ रही हैं।
NCR में भी गंभीर स्थिति
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में AQI 418 से 422 के बीच दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और रविवार को हल्का कोहरा रहेगा और हवा की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 11°C रहने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है।
नागरिकों को सलाह:
-
बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।
-
बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगियों को बाहर जाने से बचें।
-
घर के अंदर एयर प्यूरिफायर और पौधों का उपयोग करें।
इस समय दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162440
Total views : 8186827