छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा क्षेत्र के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200541
Total views : 8238580