जगदलपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ।
बताया गया है कि दोनों युवक धरमपुरा सब्जी मार्केट के पास से शहर की ओर जा रहे थे, तभी एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ गए।
मृतकों की शिनाख्त राजेश बघेल (21) और प्रिंस बघेल (18) के रूप में हुई है। दोनों के शव डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226510
Total views : 8271304