रायपुर: राजधानी रायपुर के व्यस्त गौरव पथ रोड पर मंगलवार दोपहर एक लापरवाहीपूर्वक वाहन चालक के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक जिला न्यायालय में इंटर्नशिप कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के ग्राम सेमरा, पोस्ट भखारा निवासी युवक रोज की तरह मंगलवार को भी जिला न्यायालय से मरीन ड्राइव खाने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन क्रमांक CG04MV1365 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम 125R (CG04PW8515) से जा रहा था, तभी सूर्य नमस्कार स्पॉट के पास तेज रफ्तार वाहन ने अचानक मोड़ लेते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसका बायां पैर और दाहिना हाथ चोटिल हुआ, साथ ही पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और सामने वाले वाहन में कई जगह स्क्रैच व ब्रेक खराब होने की जानकारी मिली।
घटना के समय राहगीरों ने युवक की मदद की। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने सीनियर अविनाश साहू को दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरव पथ रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। प्रशासन और पुलिस से ट्रैफिक मॉनिटरिंग और गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश वाहन क्रमांक के आधार पर कर सकती है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208688
Total views : 8248693