Meesho Listing: ₹111 का शेयर ₹162 पर लिस्ट, इस IPO में पैसे लगाने वालों की हुई बंपर कमाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ई-कॉमर्स कंपनी Meesho Limited ने शेयर बाजार में ऐसा धमाका किया कि निवेशक देखते रह गए। बुधवार को कंपनी का आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ और 111 रुपये के इश्यू प्राइस वाला शेयर सीधे 162 रुपये के ऊपर खुला।

यानी लिस्टिंग के साथ ही करीब 46% प्रीमियम, जो ग्रे मार्केट प्रीमियम से भी ज्यादा रहा।शानदार लिस्टिंग, उम्मीद से कहीं बेहतर लिस्टिंग के दिन Meesho का शेयर एनएसई पर ₹162.50 पर खुला, जबकि बीएसई पर इसकी शुरुआत ₹161.20 पर हुई। दोनों एक्सचेंज पर यह इश्यू मूल्य से लगभग 45-46% अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, जिससे पहली ही मिनट में निवेशकों के चेहरे खिल गए। एक लॉट पर हुई मोटी कमाई Meesho का आईपीओ 3 दिसंबर को खुला था और 5 दिसंबर को बंद हुआ था।

➤ प्राइस बैंड: 
₹105-₹111
➤ लॉट साइज: 135 शेयर
➤ न्यूनतम निवेश: ₹14,985
➤ यानी कि प्रति लॉट लगभग ₹6,952 का सीधा फायदा।

HNI निवेशकों की कमाई भी तगड़ी HNI श्रेणी वाले निवेशकों ने अधिकतम 14 लॉट (1890 शेयर) तक बोली लगाई थी।

➤ कुल निवेश: ₹2,09,790
➤ लिस्टिंग पर शेयर मूल्य: ₹162.50
➤ इस हिसाब से HNI निवेशकों को लगभग ₹97,335 रुपये का फायदा मिला। सब्सक्रिप्शन में मिला भारी रिस्पॉन्स
➤ Meesho IPO को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया।
➤ यह इश्यू कुल 79.03 गुना सब्सक्राइब हुआ।
➤ इसमें 62.75 लाख से अधिक आवेदन आए।
➤ कुल बोलियां लगभग ₹2.43 लाख करोड़ तक पहुंच गईं।
➤ NII: 38.16 गुना
➤ रिटेल निवेशक: 19.08 गुनाMeesho क्या करता है? 2015 में शुरू हुई यह बेंगलुरु-स्थित कंपनी एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो किफायती दामों पर कपड़े, घरेलू सामान और अन्य कई कैटेगरी में बड़े स्तर पर उत्पाद बेचती है। कंपनी का ग्राहक आधार लगातार बढ़ रहा है और यही वजह है कि इसका आईपीओ निवेशकों में इतना लोकप्रिय हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *