अजगर की हो गई मौत, सांसे बंद, शरीर ठंडा, फिर शख्स ने मुंह से सांस देकर कर दिया जिंदा, वीडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सांप बहुत खतरनाक होते हैं। सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से कुछ जहरीले होते हैं तो कुछ अलग किस्म के। अजगर बहुत ताकतवर सांपों की श्रेणी में आता है। वैसे तो अजगर विषहीन होते हैं यानी उनमें जहर नहीं होता लेकिन वे अपने शिकार को ज़हर की बजाय अपनी मांसपेशियों की ताकत से जकड़कर मारते हैं।

एक बार अजगर किसी को जकड़ ले तो उसका छूटना बहुत मुश्किल है। ऐसे में सोचिए कोई इंसान मरते हुए अजगर को मुंह से सांस देकर जिंदा कर सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो गुजरात का है।

सिर पर चोट, सांसें बंद, ठंडा पड़ा अजगर का शरीर:
दरअसल, एक अजगर चोट लगने के बाद घायल हो गया था। उसके सिर पर चोट लगी थी। सांसे लगभग बंद थी और शरीर ठंडा पड़ चुका था। अजगर डेडियापाड़ा के कोलीवाला गांव के एक खेत में पड़ा मिला। गांव के लोग घबराए हुए वन विभाग को फोन करते हैं। अजगर की खबर जीवदयाप्रेमी भाविनभाई वसावा तक भी पहुंची। भाविनभाई भी मौके पर पहुंचे।

शुरू हुआ अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन:
जब भाविनभाई और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि अजगर के सिर पर गहरी चोट है। अक्सर ऐसे केस में सांप कुछ ही मिनटों में दम तोड़ देता है। यहां भी हालात खराब थे। अजगर बेहोश था, उसकी सांसें लगभग खत्म थीं, लेकिन भाविनभाई ने वो किया, जो आम लोग सोच भी नहीं सकते। उन्होंने अजगर को CPR देना शुरू किया। वह अजगर को मुंह से सीपीआर दे रहे थे। ये सब गांव वाले सांस रोके देखते रहे। ये ऐसा पल था कि जैसे वह खेत किसी फिल्म के सीन में बदल गया हो।

लौट आई अजगर की सांसे:
करीब कुछ मिनटों की लगातार कोशिशों के बाद अजगर के शरीर में हलचल दिखी। पहले उसकी त्वचा में कंपन, फिर हल्की सी हरकत और फिर एक लंबी आवाज…इसका मतलब अजगर की सांस लौट आई थी। गांव में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम भी दंग रह गई। इसके बाद टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ अजगर को सुरक्षित उठाया, उसकी चोट का निरीक्षण किया और फिर जंगल में उसे छोड़ा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *