लोकसभा में कंगना रनौत बोलीं, पीएम मोदी EVM नहीं लोगों के दिल हैक करते हैं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kangana Ranaut Loksabha Speech : लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईवीएम को हैक नहीं करते, वो लोगों के दिलों को हैक करते हैं।
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कहा।

मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने भाषण ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र किया, जिसकी तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक अंतरराष्ट्रीय महिला की तस्वीर का इस्तेमाल कर उसका अपमान किया। उस महिला का भी कोई सम्मान है। उसका हरियाणा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस ने नियमों का उल्लंघन किया, प्ले कार्ड लगाया। उन्होंने कहा कि उस महिला से मैं सदन की तरफ से माफी मांगती हूं। ये महिलाओं का हमेशा अपमान करते हैं।

कंगना ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को याद रखना चाहिए कि उनकी मां को 1983 में नागरिकता मिली, फिर भी वह उससे पहले वोटर थीं। चाहे आपका अतीत हो या वर्तमान, आपके चरित्र में कोई ईमानदारी नहीं है। आपके परिवार ने कभी इस देश के कानून और संविधान का सम्मान नहीं किया।

उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यवाही में बाधा डाली और सदन के कामकाज को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए।

गौरतलब है कि लोकसभा में पिछले 2 दिनों से चुनाव सुधारों पर चर्चा चल रही है। बहस के दौरान पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। गृहमंत्री अमित शाह आज शाम को इसका जवाब देंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment