नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत के दौरे का दूसरा दिन है। राष्ट्रपति पुतिन आज दिल्ली में राजघाट पहुंचे, जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां पर उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।
अब हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। इस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते बढ़ने चाहिए और नई ऊंचाइयों को छूना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा यूक्रेन संकट पर आपसे हमेशा बात हुई। हम शांति के हर प्रयास में रूस के साथ खड़े हैं।
‘भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के साथ है’
पीएम मोदी ने इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के साथ है। हम शांति की हर कोशिश का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया में शांति लौटनी चाहिए। हम सबको मिलकर शांति की तलाश करनी चाहिए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188606
Total views : 8222975