रायपुर: कोचिंग संचालक की सुसाइड से पहले वीडियो में पत्नी पर आरोप, प्रॉपर्टी विवाद उजागर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक कोचिंग सेंटर संचालक वासू चंद्रा ने आत्महत्या कर ली। अपनी मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में चंद्रा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और प्रॉपर्टी हड़पने के लिए वह उन्हें लगातार परेशान करती थी।

चंद्रा को शैलेंद्र नगर स्थित घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के पीछे के कारणों का जिक्र किया। चंद्रा की टी-शर्ट पर लिखा था: “गेम ओवर और जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा”, जो उनके मानसिक दबाव और रिश्तों में धोखे की गंभीरता को दर्शाता है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चंद्रा और उनकी पत्नी के बीच पुराना विवाद था, जिसे लेकर चंद्रा ने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल पर भी मामले की तफ्तीश कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि आगे की कार्रवाई और जांच जारी है, और जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *