छत्तीसगढ़: ऑटोमेटिक सिग्नलिंग अपग्रेड के कारण 10 ट्रेनें रद्द

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के काम के चलते छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें सभी लोकल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार, 6-7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7-8 दिसंबर तक 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर-रायपुर और कोरबा-रायपुर मार्ग पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित होंगे।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बताया कि यह अपग्रेड ट्रेन ऑपरेशन में सुरक्षा और लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। नए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम से ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और समयनिष्ठ होगी।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • 6-7 दिसंबर: 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

  • 6-7 दिसंबर: 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर

  • 7-8 दिसंबर: 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

  • 7-8 दिसंबर: 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस-रायपुर पैसेंजर

  • 7-8 दिसंबर: 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा में बदलाव और अलर्ट रहने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment