बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे और वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद थे।
दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने भी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार को विकास और जनहित की दिशा में कई नई योजनाओं और सौगातों की घोषणा की।
Author: Deepak Mittal








