कलेक्टर ने लिया संज्ञान, तीन अधिकारियों को नोटिस, जांच टीम गठित
बलरामपुर: महतारी वंदन योजना के तहत मृत महिला के नाम पर राशि जारी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने लाभार्थियों की सूची देखी और उसमें एक मृत महिला का नाम शामिल पाया। मामला सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
ग्रामीण शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद कलेक्टर राजेंद्र कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। टीम को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने योजना से जुड़े जिम्मेदारों पर भी सख्ती दिखाते हुए परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि मृत महिला के नाम पर राशि जारी होने के पीछे लापरवाही हुई या किसी प्रकार की अनियमितता।
इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162383
Total views : 8186708