Bihar Board Model Paper 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर, सभी विषयों के PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के सभी विषयों के मॉडल पेपर (Bihar Board Model Paper 2026) जारी कर दिए गए हैं। ये मॉडल पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्र सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों की तैयारी को मजबूत करेगा मॉडल पेपर

मॉडल पेपर के माध्यम से छात्र परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंक वितरण को समझ सकते हैं। इसमें शामिल लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या के साथ तय अंक भी बताए गए हैं। विद्यार्थी इन पेपरों को हल करके अपनी गति और परीक्षा टाइमिंग का अनुमान भी लगा सकते हैं।

डाउनलोड लिंक
  • Bihar Board Model Paper 2026 Class 10th

  • Bihar Board Model Paper 2026 Class 12th

मैट्रिक परीक्षा 2026: प्रश्न पत्र का तरीका
विज्ञान (Science)
  • कुल प्रश्न: 110

  • 80 वस्तुनिष्ठ, इनमें से 40 का ही उत्तर देना है

  • 24 लघु उत्तरीय, भौतिकी–रसायन–जीवविज्ञान से 8–8 प्रश्न

    • इनमें से 4–4 का जवाब देना होगा

  • 6 दीर्घ उत्तरीय, प्रत्येक विषय से 2–2

    • इनमें से 1–1 का जवाब देना है

  • कुल 110 में से 55 प्रश्नों के उत्तर देने हैं

गणित (Maths)
  • कुल प्रश्न: 138

  • 100 वस्तुनिष्ठ, जिनमें से 50 का जवाब देना है

  • 30 लघु उत्तरीय, जिनमें से 15 का जवाब

  • 8 दीर्घ उत्तरीय, जिनमें से 4 का जवाब

  • कुल 138 में से 69 प्रश्नों का जवाब देना होगा

अंक वितरण
  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 1 अंक

  • लघु उत्तरीय – 2 अंक

  • दीर्घ उत्तरीय – 5 अंक

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: प्रश्न पत्र का पैटर्न
फिजिक्स (Physics) – 70 Marks
  • कुल प्रश्न: 96

  • 70 वस्तुनिष्ठ, जिनमें से 35 का उत्तर

  • 20 लघु उत्तरीय, इनमें से 10 के उत्तर अनिवार्य

  • 6 दीर्घ उत्तरीय, जिनमें से 3 का उत्तर देना होगा

अन्य विषय (100 Marks Exam)
  • कुल प्रश्न: 138

  • 100 वस्तुनिष्ठ, जिनमें से 50 अनिवार्य

  • 30 लघु उत्तरीय, जिनमें से 15 अनिवार्य

  • 8 दीर्घ उत्तरीय, जिनमें से 4 अनिवार्य

छात्रों को पेपर पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment