टीम इंडिया का अगला मुकाबला कल रायपुर में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगी भारत; शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम मेें होगा दूसरा वनडे

रायपुर: रांची में रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका से दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर में खेलेगी। यह मैच बुधवार, 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक वनडे मुकाबला

रायपुर के इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक एक ही वनडे खेला गया है।
यह मैच 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम मात्र 108 रन पर सिमट गई थी।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट मिले थे।

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 51 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। सात चौके और दो छक्कों की बदौलत उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि विराट कोहली केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बावजूद भारत ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था।

पहले वनडे के नायक—कोहली और रोहित

रांची में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार 135 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 57 रन का योगदान दिया था। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया था।

रायपुर में फिर इन दोनों पर होंगी निगाहें

अब रायपुर में होने वाले इस अहम मुकाबले में एक बार फिर रोहित और कोहली पर सभी की नजरें टिकी होंगी। भारतीय प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों सितारे अपनी फॉर्म जारी रखते हुए टीम को सीरीज जीत दिलाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *