रायपुर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच के लिए पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस विभाग की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसएसपी रायपुर समेत डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने मैच के दौरान मैदान, होटल और खिलाड़ियों के पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई।

यह पहला मौका है जब बीसीसीआई को स्टेडियम हैंडओवर किए जाने के बाद रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा प्रोटोकॉल बीसीसीआई के मानकों के अनुसार ही लागू किए जाएंगे।

पुलिस विभाग के अनुसार, मैच के दौरान लगभग 2 हजार पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जो स्टेडियम, दर्शक दीर्घाओं, पार्किंग क्षेत्रों, होटल और पूरे मार्ग पर सुरक्षा की निगरानी करेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी अतिरिक्त टीमों को लगाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स, वीआईपी सुरक्षा, एंटी-सोशल एलिमेंट्स पर निगरानी और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई जैसे सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा दलों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि दर्शक सुरक्षित वातावरण में मैच का पूरा आनंद ले सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *