सूरजपुर में ड्यूटी पर आरक्षक की मौत, दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर हादसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आरक्षक दलसाय कोराम की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ, जब आरक्षक परशुरामपुर से वारंट तामील कर रामानुजनगर थाने लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, सरईपारा गांव में उनकी बाइक और सामने से आ रही दूसरी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामानुजनगर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामानुजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *