आधार को विनियमित करने वाली संस्था, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई डिजिटल सेवा की घोषणा की है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब आपको आधार केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही आप घर बैठे ही अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे।
UIDAI के अनुसार, यूजर्स आधार ऐप के जरिये OTP (वन टाइम पासवर्ड) और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। यह सुविधा खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई प्रक्रिया बेहद सरल होगी—
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल प्ले स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड करें।
अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
OTP सत्यापन पूरा करें (पुराने या नए नंबर पर)।
मोबाइल के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन करें।
आपका नया मोबाइल नंबर तुरंत आधार में अपडेट हो जाएगा।
आधार से बैंक खाता, सरकारी सब्सिडी, आयकर रिटर्न, डिजीलॉकर, ई-केवाईसी और विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के आवेदन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में मोबाइल नंबर बंद होने या बदल जाने पर OTP सत्यापन न होने से परेशानी होती थी। अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था, जहाँ भीड़ और बायोमेट्रिक सत्यापन में समय लगता था।
UIDAI अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाने जा रहा है। यह नई सुविधा जल्द ही आधार ऐप के माध्यम से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179933
Total views : 8211198