ढेबर परिवार से मिले सांसद, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रायपुर: लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे बुधवार को ढेबर परिवार के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि माता का स्थान जीवन में अपूरणीय होता है, और उनके निधन से ढेबर परिवार को गहरा दुःख सहन करना पड़ रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करें।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने परिवार और समाज के उपस्थित लोगों के साथ दिवंगत माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। ढेबर परिवार ने भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के संवेदनशील व्यवहार और सहानुभूति के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य, सामाजिकजन और परिचित भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Author: Deepak Mittal








