ATM कार्ड बनाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम कार्ड बनाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा रहा था।

गूगल सर्च से मिला फर्जी नंबर, ऐप इंस्टॉल कराकर उड़ाए 8 लाख रुपये

प्रार्थी संजय साहनी, निवासी शंकर नगर (थाना सिविल लाइन), ने भारतीय स्टेट बैंक का नया एटीएम कार्ड बनाने के लिए गूगल सर्च किया। सर्च में मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने उन्हें एक ऐप का लिंक भेजा और उसे इंस्टॉल करवाया।

ठग ने ऐप के जरिए प्रार्थी से पुराने एटीएम कार्ड के अंतिम 6 अंक पूछे और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिए।

मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 496/24, धारा 318(4) बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसकी विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की पहचान, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी

गूगल, बैंक और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद एक योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हरियाणा और उत्तराखंड में भी दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला लश्कर (उम्र 33 वर्ष), पिता अरफॉत लश्कर, निवासी नेत्रा उत्तर सहरदहा, दक्षिण 24 परगना (प. बंगाल), एक संगठित साइबर ठग बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड में भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई अन्य बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *