महासमुंद: मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित हो रहे नागरिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद महासमुंद के विभिन्न वार्डों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक सलामे की देखरेख में इन शिविरों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभाव:
प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक लगभग पौने दो लाख मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से 50,000 से अधिक नागरिकों के मुफ्त लैब टेस्ट किए गए और डेढ़ लाख से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और प्रशिक्षित लैब तकनीशियन की टीम मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, जांच और दवा की सुविधा प्रदान कर रही है।

योजना के अंतर्गत लगभग 170 प्रकार की आवश्यक दवाइयां और 41 प्रकार की लैब जांच पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा नगर के सफाई मित्रों के लिए प्रति माह नियमित स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री का संदेश:
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य न केवल रोगों का उपचार करना है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को समान स्वास्थ्य अधिकार सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित निगरानी और सेवाओं के विस्तार के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह पहल शहर के नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया और विश्वास पैदा कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment