Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम ने अपनी ताकत दिखाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कोल्ड वेव का असर अगले 24 घंटों में दिख सकता है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा, लेकिन अगले 6 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में बदलाव इस प्रकार रहेगा:

  • वेस्ट इंडिया: अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी, उसके बाद मौसम स्थिर।

  • सेंट्रल इंडिया: अगले 4 दिनों में तापमान 2-4°C बढ़ सकता है।

  • नॉर्थ-वेस्ट इंडिया: अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन अगले 6 दिनों में 2-3°C की गिरावट संभावित।

तेज और ठंडी हवाओं का पूर्वानुमान:

  • अंडमान सागर और साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी: 40-50 kmph, झोंके 60 kmph तक।

  • दक्षिणी अंडमान सागर: हवाएं 45-55 kmph, झोंके 65 kmph तक।

  • अंडमान-निकोबार द्वीप: कुछ जगहों पर 50-60 kmph की स्पीड से आंधी-तूफान का अंदेशा।

  • केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल: बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना।

  • पश्चिम मध्य प्रदेश: कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति।

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा: 22-24 नवंबर को तेज हवाओं का पूर्वानुमान।

भारी बारिश के संकेत:

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल: 21-26 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश।

  • केरल और माहे: 21-23 नवंबर के बीच अच्छी बारिश और गरज-चमक की संभावना।

  • अंडमान-निकोबार: 20, 23 और 24 नवंबर को कई जगहों पर तेज बारिश; 21-22 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश।

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा: 26 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों में विशेष सावधानी बरतें, खुले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश एवं तेज हवाओं से जुड़ी चेतावनियों का पालन करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment