मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने तापमान गिरने की चेतावनी दी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगले हफ्ते 2-3 डिग्री तक गिरेगा पारा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में सर्दी में और इजाफा होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले एक हफ्ते में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से जैकेट, कैप और गर्म कपड़ों की तैयारी रखने की सलाह दी है क्योंकि सिर्फ हुडी से ठंड नहीं जाएगी।

कहां बढ़ेगी सबसे ज्यादा सर्दी?

IMD के अनुसार मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अगले 6 दिनों में 2-3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पश्चिम भारत में तापमान का क्या रहेगा हाल?

पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

कहां होगी भारी बारिश?

दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

  • बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से में 22 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

  • यह 24 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी में अवदाब का रूप ले सकता है।

IMD ने बताया कि—

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21-22 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

  • केरल और माहे में 21-23 नवंबर,

  • तमिलनाडु में 21-26 नवंबर,

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 26 नवंबर,

  • अंडमान-निकोबार में 23-24 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण जस का तस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। CPCB के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 381 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। प्रदूषण के चलते लोगों की सांस लेने में परेशानी बढ़ने की आशंका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *