वैद्यों को सम्मान निधि की राशि करेंगी ट्रांसफर
अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचेंगी। वह यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगी। उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ सरकार की दो नई योजनाओं का शुभारंभ भी कर सकती हैं, जो विशेष रूप से परंपरागत वैद्य और देवस्थानों से जुड़ी हैं।
वैद्यराज सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि’ नामक नई योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत प्रदेश के चयनित वैद्यों को हर वर्ष 5000 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
-
तीन स्तरों पर चयनित 50 वैद्य अंबिकापुर समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।
-
इनमें से 5 से 10 वैद्यों को राष्ट्रपति मुर्मू स्वयं मंच पर सम्मानित करेंगी।
जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन
प्रदेश में पहली बार आयोजित उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव की शुरुआत ग्राम स्तर से हुई थी।
जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपए पुरस्कार दिए जा चुके हैं।
अब 19 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें—
-
प्रथम विजेता को 2 लाख रुपए
-
द्वितीय को 1 लाख रुपए
-
तृतीय को 50 हजार रुपए
का पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal








