छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत ….सरगुजा में शीतलहर जारी, रायपुर में शुष्क मौसम के आसार ……..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा में शीतलहर जारी, रायपुर में शुष्क मौसम के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड से मामूली राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, फिलहाल सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें भी कमी आने की संभावना है।

हवा की दिशा बदली, बढ़ी नमी

राज्य में हवा की दिशा पूर्वी हो गई है, जो नमी लेकर आ रही है। इसके चलते रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है।

बीते 24 घंटे का तापमान

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8°C दर्ज किया गया। अन्य जिलों में तापमान इस प्रकार रहा—

  • माना: 12.2°C

  • बिलासपुर: 13.3°C

  • पेंड्रा: 10.8°C

  • जगदलपुर: 10.9°C

  • दुर्ग: 11°C (न्यूनतम)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर में साफ आकाश

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने के आसार हैं। यहां तापमान 14°C से 29°C के बीच रह सकता है।

प्रदेश में ठंड और शुष्क मौसम का यह मिश्रण अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *