भोरमदेव अभयारण्य में बायसन का शिकार …… 5 शिकारी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

5 शिकारी गिरफ्तार, करंट बिछाकर एक सप्ताह में दो बायसन का किया शिकार

कवर्धा। भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी पूर्व रेंज के बीट क्रमांक 333 से वन विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां शिकारियों ने जंगल में करंट बिछाकर एक सप्ताह के भीतर दो बायसन का शिकार कर लिया। इस घटना ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके से मिले बायसन के अवशेष

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां बायसन के अवशेष बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिकारियों ने लगभग 3 से 4 किलोमीटर तक जंगल में बिजली के तार बिछाए थे। इसी करंट की चपेट में आने से दोनों बायसन की मौत हुई।

डॉग स्क्वॉड की मदद से शुरू हुआ बड़ा तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाया। इसके बाद क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई स्थानों से करंट लगाने में उपयोग किए गए तार जब्त किए गए।

पांच आरोपी गिरफ्तार, घरों से मिला बायसन मांस

डॉग स्क्वॉड की सहायता से मिले सुरागों के आधार पर वन विभाग ने आरपी सल्हेवरा क्षेत्र से 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के घरों पर छापेमारी के दौरान बायसन का मांस भी मिला, जिससे शिकार की पुष्टि हो गई।

यह घटना वन संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। वन विभाग आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटा हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *