रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरानी विधानसभा भवन में ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोते हुए सम्मानजनक तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, कार्यसंस्कृति, संवाद और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है।
CM साय ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय, बहसें और जनहित से जुड़े विधेयक देखे हैं। विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कैबिनेट सदस्य, विधायकगण, अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारों के साथ यह स्मरणीय तस्वीरें लीं।
उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक नहीं, बल्कि भविष्य की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के प्रति प्रेरणा का स्रोत भी है। CM साय ने यह भी कहा कि नए विधानसभा भवन की ओर बढ़ते हुए, पुराना भवन अपनी हर दीवार और कोने के साथ हमेशा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संसदीय परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता रहेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210451
Total views : 8250864