स्कूल में मिलीं सैकड़ों VVPAT पर्चियां, सुगौली में मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मतदान कक्ष का दरवाजा खुलते ही सामने आया चौंकाने वाला दृश्य, उम्मीदवारों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सुगौली क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। सुगौली नगर के अमीर खां टोला वार्ड संख्या 12 स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, निमूई में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह स्कूल की रसोइया ने मतदान कक्ष का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही सैकड़ों की संख्या में VVPAT पर्चियां जमीन पर बिखरी मिलीं।

यह वही विद्यालय है जहाँ दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ था। घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई। कई प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ श्वेता भारती मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पर्चियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसडीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में ये पर्चियां मॉक पोल की प्रतीत होती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। सभी प्रत्याशियों को बुलाकर पर्चियों की संख्या मिलान की जा रही है।

जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी और बीएसपी प्रत्याशी जुफकार आलम ने भी मौके पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई और मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे विद्यालय परिसर को सील कर दिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जिले के डीएम ने भी घटना की हाई-लेवल जांच के निर्देश दिए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है—क्या यह सिर्फ लापरवाही का मामला है या फिर किसी बड़े गड़बड़ी का संकेत?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *