Bihar Election 2025 Latest Update:
सारण जिले की हाई-प्रोफाइल छपरा विधानसभा सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (RJD) को BJP की युवा उम्मीदवार छोटी कुमारी ने जोरदार टक्कर देते हुए पीछे कर दिया है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में छोटी कुमारी 15,418 वोट के साथ आगे चल रही हैं, जबकि खेसारी 12,509 वोट पर सिमटकर 2,909 वोट से पीछे हैं। खेसारी की स्टारडम यहां वोटों में नहीं बदल पाई और उनका जादू फीका पड़ता दिख रहा है।
कौन हैं छोटी कुमारी? जानिए उनकी पूरी प्रोफ़ाइल
35 वर्षीय छोटी कुमारी छपरा की स्थानीय नेता और BJP की उभरती हुई महिला चेहरा हैं। अपनी सादगी, साफ़ छवि और जमीनी काम के कारण वे क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हुईं।
छोटी कुमारी की जाति
-
वैश्य (बनिया) समुदाय
-
छपरा में वैश्य वोट करीब 30%, जो BJP का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है।
छोटी कुमारी – परिवार, शिक्षा और संपत्ति
-
पति: धर्मेंद्र कुमार साह (कृषि कार्य)
-
पूर्व पद: जिला परिषद अध्यक्ष
-
शिक्षा: 2009 में इंटरमीडिएट (12वीं) पास
-
संपत्ति: लगभग 1 करोड़ रुपये
-
क्रिमिनल रिकॉर्ड: शून्य (क्लीन प्रोफ़ाइल)
खेसारी लाल यादव कौन? (RJD उम्मीदवार)
-
असली नाम: शत्रुघ्न यादव
-
उम्र: 39 साल
-
पेशा: भोजपुरी गायक और अभिनेता
-
शिक्षा: मैट्रिक पास
-
संपत्ति: 32 करोड़+ (इस सीट के सबसे अमीर उम्मीदवार)
-
क्रिमिनल केस: 1
-
स्टारडम: 50 मिलियन+ फैंस लेकिन चुनावी फॉर्मूला नहीं चला
छपरा सीट का जातीय समीकरण – किसे कितना फायदा?
-
यादव + मुस्लिम (35%) – RJD को लाभ
-
वैश्य (30%) – BJP का मजबूत आधार, इसी ने छोटी की जीत की नींव रखी
-
राजपूत-OBC (30%) – NDA की ओर झुकाव
-
SC/अन्य (15%) – यहां महिला उम्मीदवार होने का फायदा मिला
निर्दलीय राखी गुप्ता के उतरने से वैश्य वोट में कुछ बंटवारा हुआ, लेकिन ज्यादातर वोट छोटी कुमारी के साथ रहे।
BJP का गढ़ – खेसारी की एंट्री क्यों नहीं चली?
-
2015 और 2020 में BJP के डॉ. सीएन गुप्ता लगातार जीते
-
इस बार भी वोटरों ने जमीनी विकास को प्राथमिकता देकर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया
-
PM मोदी ने छोटी के लिए रैली की, वहीं तेजस्वी यादव ने खेसारी के लिए रोड शो किया
-
लेकिन जनता ने “मनोरंजन पर विकास” को चुना
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162951
Total views : 8187577