नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 27 लाख रुपये के इनामी 6 कुख्यात माओवादियों को मार गिराया है।
मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना और पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं। इनके अलावा DVCM मोहन कड़ती सहित अन्य सक्रिय माओवादी भी मारे गए। घटना स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की है।
सूत्रों के अनुसार, DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM कन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती सहित पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50–60 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है और लंबे समय से आतंक फैला रहे माओवादियों के एक बड़े नेटवर्क का सफाया हो गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181815
Total views : 8213811