जनदर्शन में छाया कला का कमाल: सीएम को भेंट किया गया अनूठा राजनीतिक मानचित्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जनदर्शन में छाया कला का कमाल: सीएम को भेंट किया गया अनूठा राजनीतिक मानचित्र

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस समय सभी की निगाहें एक अनोखी कलाकृति पर ठहर गईं, जब सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपनी अनूठी रचना — ‘राजनीतिक मानचित्र’ — भेंट की।

शिवकुमार निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य की लोकसभा और विधानसभा सीटों का विस्तृत विवरण, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार आंकड़े, और वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सूक्ष्मता से प्रस्तुत किया गया है।

मानचित्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जीत का अंतर, राजनीतिक दलवार जनप्रतिनिधियों का क्रम, और सीटों के ऐतिहासिक बदलाव को कलात्मक शैली में दर्शाया गया है। यह रचना केवल कला नहीं, बल्कि राज्य की राजनीतिक संरचना का अध्ययनात्मक संकलन भी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “शिवकुमार निराला ने आंकड़ों और तथ्यों को इतनी सहज, सुंदर और विश्लेषणात्मक शैली में प्रस्तुत किया है कि यह कला-कृति राजनीति के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों—सभी के लिए उपयोगी दस्तावेज बन जाती है।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकार शिवकुमार निराला की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। उनकी यह रचना जनदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रही और उपस्थित लोगों से खूब सराहना प्राप्त की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *