दिल्ली से वृंदावन की यात्रा में संतों का स्नेह बना प्रेरणा का स्रोत
रायपुर/दिल्ली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ लगातार जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ रही है। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा आज हरियाणा होते हुए मथुरा की सीमा कोसीकलां में प्रवेश कर गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस दौरान संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और यात्रा की भावना की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “संतों का यह स्नेह ही हमें जनसेवा और धर्म के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है।”
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की मुलाकात
वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत भोरमदेव मंदिर और उसके आसपास के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए स्वीकृत 146 करोड़ रुपये की परियोजना पर चर्चा की।
गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत को भोरमदेव मंदिर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और पूजनीय संतों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
यह पदयात्रा सनातन संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु और संत शामिल हो रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188909
Total views : 8223410