सड़क पर मिला कटा हुआ इंसानी पैर, इलाके में मची सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुणे के इंदापुर में होटल से कुछ दूरी पर मिला पैर का हिस्सा, पुलिस ने शुरू की जांच

पुणे। जिले के इंदापुर तहसील के कलंब गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर एक कटा हुआ इंसानी पैर मिला। जानकारी के मुताबिक, यह पैर एक होटल से लगभग 500 से 700 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। बुधवार सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही वालचंदनगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राजकुमार डुंगे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाएं पैर का हिस्सा है और देखने से लग रहा है कि यह किसी पुरुष का पैर है।

पुलिस ने बताया कि पैर में मोजा भी पहना हुआ था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह घटना हाल की ही हो सकती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैर किसका है और सड़क पर कैसे पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह टहलने के दौरान उन्हें होटल के पास सड़क किनारे यह कटा हुआ पैर दिखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और नजदीकी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं किसी व्यक्ति का दुर्घटना या सर्जरी के बाद पैर तो नहीं कटा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही घटना की पूरी सच्चाई का खुलासा किया जाएगा

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment