अंबिकापुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, लापता युवती की हत्या बॉयफ्रेंड ने की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चिरगा नाला के पास दफनाया था शव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। शहर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चिरगा नाला के पास हत्या कर शव दफनाने की बात कबूल की है।

जानकारी के अनुसार, मृतका अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ माह पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच, बतौली थाना क्षेत्र से एक नरकंकाल बरामद हुआ, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी और शक की सुई युवती के बॉयफ्रेंड पर जा टिकी। पूछताछ में उसने प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *