महाकुल यादव समाज करेगा आयोजन, कुनकुरी में भी लेंगे कार्यक्रमों में भाग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी बुधवार को अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह लगभग 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे।
वे दोपहर करीब 1 बजे ग्राम मुंडाडीह पहुंचेंगे और इसके बाद 2:40 बजे कुनकुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में भी भाग लेंगे, जिसका आयोजन महाकुल यादव समाज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है।
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद साय शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226031
Total views : 8270711