दुर्ग। शंकर नगर में 9 नवंबर की रात हुई धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सबक सिखाया।
जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तीन युवकों – तुषार, चंदन और तिलक – ने धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि तुषार की पत्नी पर योगेश द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज होकर यह घटना हुई।
घटना के तुरंत बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुर्ग के शंकर नगर में अपराधियों का ‘डंडा जुलूस’ निकाला। जुलूस में आरोपियों को पूरे इलाके में घुमाया गया और उन्हें डंडे से पीटते हुए नारे लगवाए – “क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।” पुलिस का यह कदम इलाके में सुरक्षा और कानून का संदेश देने के लिए लिया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236839
Total views : 8284377