दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 08 लोगो की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी।
यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी से दो-तीन अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।
ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216047
Total views : 8257843