ट्रेलर चोरी की गुत्थी सुलझी: कोतवाली पुलिस ने झारखंड के आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तीन दिनों में सुलझा 10 लाख की चोरी का मामला, तकनीकी जांच और टीमवर्क से मिला बड़ा सुराग

रायगढ़। जिले की कोतवाली पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता से एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम लाखा क्षेत्र में हुई 10 लाख रुपए की ट्रेलर चोरी की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिनों में सुलझा लिया। पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी सीताराम उरांव (51 वर्ष) को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रेलर भी बरामद कर लिया है।

घटना 5 नवंबर की है, जब ग्राम लाखा निवासी राजेन्द्र कुमार साव ने बताया कि उनका 18 चक्का ट्रेलर (क्रमांक CG 13 LA 6855) ढाबे के सामने खड़ा था, जो अगले दिन गायब मिला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस ट्रैकिंग और मोबाइल लोकेशन के माध्यम से सुराग जुटाया। जांच के दौरान यह पता चला कि चोरी की रात एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेलर के पास देखा गया था। पुलिस ने तकनीकी व मैदानी जांच के बाद आरोपी की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के ग्राम जनीपुर निवासी सीताराम उरांव के रूप में की।

घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने ट्रेलर की चाबी डैशबोर्ड से निकालकर वाहन को स्टार्ट किया और ट्राली को अलग कर इंजन भाग को तराईमाल क्षेत्र में ले गया था। वह ट्रेलर को झारखंड ले जाने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोच लिया।

आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने चोरी गया ट्रेलर पूंजीपथरा क्षेत्र से और उसकी ट्राली पुराने लाखा पेट्रोल पंप रोड से बरामद की। चोरी में प्रयुक्त औजार और वाहन की चाबियाँ भी जब्त की गईं। आरोपी को 8 नवंबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों को राहत दी है और यह संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस अपराधियों के लिए नहीं, बल्कि कानून के लिए काम करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

April 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  

Leave a Comment